RAJASTHANI DAL-DHOKLE RECIPE/ HOW TO MAKE RAJSTHANI DAL-DHOKLE QUICKLY

RAJASTHANI DAL-DHOKLE RECIPE/ HOW TO MAKE RAJSTHANI DAL-DHOKLE QUICKLY

Reading Time: 3 Minutes Approx आज हम आपको राजस्थान का सर्दियों में बनाये जाने वाले सबसे पसंदीदा व्यंजन है दाल ढोकले, दाल-ढोकले कैसे बनाए जाते हैं जो कि हम आज आपको बताएंगे।

dal dhokle rajasthani

Image Source: Google Image

आइए हम दाल ढोकले की रेसिपी बताते हैं -

ढोकले :-

2 कप मक्के का आटा

1/2 छोटा चम्मच अजवाइन

1/2 छोटा चम्मच जीरा

चुटकी भर हींग

1/2 चम्मच हल्दी

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

5-6 कलियां लहसुन और एक प्याज का पेस्ट

नमक स्वाद अनुसार

थोड़ा हरे मटर का पेस्ट

बारीक कटा हुआ हरा धनिया

बारीक कटी हुई हरी मैथी की पत्ती

चुटकी भर बेकिंग पाउडर

       अब इन सब मसालों को हम मक्के के आटे में मिक्स कर अच्छे से हिलाएंगे । अच्छे से इनको हिलाने के बाद हम थोड़ा गुनगुना पानी करके हल्के हाथों से इस आटे को गुथेंगे। कम से कम 5 से 7 मिनट तक इस आटे को अच्छे से गूथे और इस के बाद जब यह आटा एक सा मिल जाता है तब हम छोटे-छोटे टुकड़े करके उसे अपने हाथों में गोल गोल बनाकर उसमें एक छेद करेंगे और उसे ढोकले का आकार देंगे। अब हम ढोकले को पकाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी भरेंगे और उस पानी को तेज आंच पर गैस पर उबाल आने तक रखेंगे उसके बाद में उसके ऊपर एक जाली रखें उसमें ढोकले को रखकर उसको ढका देंगे ताकि ढोकले भाप से अच्छे से पक जाए।20 मिनट बाद ढोकले पके और कच्चे रहने की जानकारी लेने के लिए हम किसी एक ढोकले में चाकू जैसी नुकीली चीज चुभा के देखेंगे कि ढोकला चाकू के नहीं चिपक रहा है मतलब ढोकले पक गए हैं। इस तरह से यह ढोकले तैयार हो जाते हैं इन्हे लोग बड़े ही चाव से तिल का तेल मिलाकर दाल के साथ खाते हैं।

dal dhokla kese banaye

Image Source: Google Image

ढोकले को बिना दाल खाने में कोई मजा नहीं आता है इसलिए अक्सर लोग ढोकले को दाल के साथ ही खाते हैं तो आइए हम ढोकले के साथ खाई जाने वाली दाल की रेसिपी बताते हैं।

दाल :-

1 कटोरी भीगी हुई उड़द की दाल

 2 छोटे चम्मच तेल

 1/2 छोटा चम्मच राई

 1/2 छोटा चम्मच जीरा

 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च

 नमक स्वाद अनुसार

 लहसुन प्याज का पेस्ट

    अब हम कुकर में सबसे पहले तेल डालेंगे और तेल गरम होने पर उसमें चुटकी भर हींग और राई जीरा डालेंगे उसके बाद ही जब राई जीरा तड़क जाए तब इसमें लहसुन प्याज का पेस्ट डालेंगे जब तक हिलाते रहेंगे तब तक लहसुन थोड़ा भूरे रंग का हो जाए उसके बाद हम मिर्ची मसाला आधी गिलास पानी में मिलाकर उस गरम तेल में डाल देंगे तब तक हिलाते रहेंगे तब तक मसाला अच्छे से पक जाए।

    उसके बाद हम उसमें उस भीगी हुई दाल को डालेंगे और दो गिलास पानी डालेंगे उसके बाद कुकर को बंद करके कम से कम तीन सिटी लेंगे और 10 मिनिट बाद कुकर को खोल कर गरमागरम दाल ढोकले के साथ परोसेंगे। वास्तव में यह राजस्थानी व्यंजन दाल ढोकले खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और साथ ही साथ सर्दी को दूर भगाने में भी बहुत लाभदायक होते हैं।


 


RAJASTHANI DAL-DHOKLE RECIPE  HOW TO MAKE RAJSTHANI DAL-DHOKLE QUICKLY   DAL-DHOKALE   RAJSTHANI DAL-DHOKALE  


Comments

0 Comments

Leave a comment

Search