Sirohi Foundation Day Festival 2023: Things You Should Know

सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव 2023:
Sirohi Sthapana Divas Mahotsav 2023
सिरोही:

सिरोही जिला राजस्थान के दक्षिण में स्थित एक जाना माना शहर है। सिरोही, सिरोही जिले का प्रशासनिक मुख्यालय सिरोही है। सिरोही जिले में पाँच तहसीलें - आबू रोड, पिंडवाड़ा, रेवदर, शिवगंज, और सिरोही है। सिरोही शहर को इसका नाम पश्चिमी ढलान पर स्थित सिरानवा की पहाड़ियों से मिला है।

कर्नल टॉड ने अपनी पुस्तक "ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इंडिया" में बताया के सिरोही नाम की उत्पति - हेड (सिर) ऑफ़ द डेजर्ट (रोही) से हुई। सिरोही नाम की उत्पत्ति के पीछे एक और कहानी यह भी है कि यह नाम "तलवार" से लिया गया है क्योंकि सिरोही राज्य के वीर शासक देवड़ा चौहान अपनी दिलेरी और बहादुरी के साथ अपनी लोकप्रिय तलवारों के लिए प्रसिद्ध थे।

राजस्थान का सिरोही शहर आज अपना 599वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाएगा। "सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव" को हर्षोल्लास से मनाने के लिए  सिरोही में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां जिला प्रशासन, सिरोही और पर्यटन विभाग, राजस्थान द्वारा पूर्ण कर ली गयी है।

"सिरोही स्थापना दिवस" के बारे में जानकारी देते हुए जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल जी ने अप्रैल 21 से 23 तक तीन दिवसीय महोत्सव में होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों की संक्षिप्त जानकारी दी।

जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल जी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा की सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव सारे सिरोही वासियो का अपना है और इसमें 36 कौम के नागरिक अपनी सहभागिता दिखते हुए इसे आयोजन को शानदार व सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।

सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव कब और कहाँ मनाया जाएगा?

सिरोही स्थापना दिवस अप्रेल 21 से 23 तक आयोजित होगा और इस दौरान बहुत सारे कार्क्रमों का आयोजन किया जायेगा। सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव 2023 में अधिकतर कार्यक्रम दशहरा मैदान, सिरोही में आयोजित होंगे।
सिरोही स्थापना दिवस 2023 पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम -

दिनांक: अप्रैल 21, 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम -
 
  • सिरोही स्थापना दिवस 2023 में सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड नाईट, और कवि सम्मेलन तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित युवा कला रत्न कार्तिकेय शर्मा मंच संचालन करेंगे। 
  • सिरोही स्थापना महोत्सव में 21 अप्रैल की शाम 7.00 बजे से आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में मंच संचालन बॉलीवुड एंकर प्रतीक्षा दवे करेगी।
  • सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव में 21अप्रैल शाम 7.15 बजे आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में डॉ रेखा ठक्कर रचाबा समिति द्वारा क्लासिकल नृत्य एवं स्पेशल लाइव परफॉरमेंस की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • सिरोही स्थापना दिवस महोत्सव 21अप्रैल शाम में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में छोटू खान, जस्सू खान बिसु (द वॉइस ऑफ़ इंडिया फेम), थानु खान (सुपरस्टार सिंगर फेम) अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे।
कार्यक्रम स्थल: दशहरा मैदान, सिरोही


दिनांक: अप्रैल 22, 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम -
 

सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक - नेचर वाक, चित्रकला, पेंटिंग, और स्केच प्रतियोगिता, बच्चो के किये मैजिक शो, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (बच्चो के लिए), बोरा दौड़, बैलून फाइटिंग, म्यूजिकल चेयर
स्थान - लव कुश वाटिका


सुबह 8.30 बजे - अहिंसा सर्किल से अरविन्द पेवेलियन तक विशेष शोभायात्रा का आयोजन।


सुबह 11.00 बजे - स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, मेहँदी मांडना प्रतियोगिता, तलवारो और हथियारो की प्रदर्शनी, सिरोही इतिहास की प्रदर्शनी, रील्स वीडियोग्राफी प्रतियोगिता
स्थान - अरविन्द पेवेलियन


सुबह 11.30 बजे - दादी-पोती दौड़, रस्सा-कस्सी (महिलाए), म्यूजिकल चेयर (महिला वर्ग), मटका दौड़ (महिला वर्ग)
स्थान - अरविन्द पेवेलियन


शाम 7.00 बजे - स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, डेजर्ट सिम्फनी, प्रणय द्वारा लाइव सैंड आर्ट एंड विज़ुअल परफॉरमेंस, सदा बॉलीवुड डांस ट्रूप गणेश वंदना व राजस्थानी गानों के साथ डांस प्रस्तुति बॉलीवुड नाइट में स्वागत राठौड़ एवं पल्लवी दाभोलकर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे।
स्थान - दशहरा मैदान, सिरोही



दिनांक: अप्रैल 23, 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम -
 

सुबह 7.00 बजे - रन फॉर सिरोही - सर्किट हाउस से अरविन्द पेवेलियन तक 

सुबह 9.00 बजे - स्किपर डांस क्रू द्वारा अरविन्द पेवेलियन में प्रस्तुति


सुबह 9.30 बजे बजे - अरविन्द पवेलियन में गैर नृत्य प्रतियोगिता

सुबह 10.00 बजे - सांस्कृतिक प्रतुती एवं कठपुतली प्रदर्शन


सुबह 10.00 बजे - दादी-पोती दौड़, रस्सा-कस्सी (महिलाए), म्यूजिकल चेयर (महिला वर्ग), मटका दौड़ (महिला वर्ग)

कार्यक्रम स्थल - अरविन्द पेवेलियन


सुबह 10.30 बजे - साफा प्रतियोगिता (अरविन्द पेवेलियन)


शाम 6.00 बजे - मिस्टर एंड मिस सिरोही, फैशन शो और बेस्ट कपल सिरोही प्रतियोगिता - दशहरा मैदान


शाम  8.30 बजे - काव्य कलश कार्यक्रम में डॉ कुमार विश्वास काव्यपाठ करेंगे और उनका साथ देंगे अर्जुन सिसोदिया, रमेश मुस्कान, कुशल कुशवाहा, और सपना सोनी और आतिशबाज़ी (समापन)

कार्यक्रम स्थल: दशहरा मैदान, सिरोही

सिरोही में घूमने हेतु पर्यटन स्थल -

अचलगढ़ किला और मंदिर माउन्ट आबू: अचलगढ़ सिरोही, राजस्थान में माउंट आबू (हिल स्टेशन) से करीब 11 किलोमीटर दुरी पर स्थित एक किला है। आरम्भ में अचलगढ़ किला परमार वंश के शासकों द्वारा बनाया गया था और लेकिन 1452 ई. में महाराणा कुंभा ने इस किले का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण करवाया और इसे अचलगढ़ नाम दिया। अचलगढ़ किले के भीतर एक जैन मंदिर स्थित हैं जिसका निर्माण 1513 ई. में करवाया गया था।

भेरू तारक धाम: भेरू तारक धाम मंदिर पौराणिक साहित्यों के अनुसार अर्बुद्ध नंदगिरी की घाटी में स्थित है। यहां से एक पहाड़ी रास्ता माउंट आबू में नक्की झील के पास निकलता है। कर्नल टॉड पहले यूरोपीय थे जिन्होंने इस रास्ते पर यात्रा की थी। यहाँ स्थित मंदिर पार्श्वनाथ के सहस्त्र फाना को समर्पित है तथा इस मंदिर के निर्माण में सफेद संगमरमर का उपयोग किया गया है। मंदिर परिसर में एक धर्मशाला, भोजनशाला एवं यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अन्य सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

पावापुरी तीर्थ धाम: पावापुरी तीर्थ धाम मंदिर का निर्माण संघवी पूनम चंद धनाजी बफाना के परिवार द्वारा संचालित ट्रस्ट द्वारा करवाया गया है। पावापुरी धाम में दो ब्लॉक है - सुमति जीवनदाय धाम (गौ-शाला) और पावापुरी धाम। पावापुरी धाम मंदिर के गर्भ गृह के अंदर जैन के 23वें भगवान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ की मुख्य मूर्ति स्थापित है जो करीब 69 इंच की है।

सारनेश्वर महादेव मंदिर: सारनेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित मंदिर है जो सिरनवा पहाड़ी के पश्चिमी ढलान पर स्थित है एवं अभी यह मंदिर सिरोही देवस्थानम द्वारा प्रबंधित किया जाता है। सारनेश्वर महादेव सिरोही के देवड़ा चौहान वंश के कुलदेव हैं। सारनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक थाली जिसमें 108 शिव लिंग हैं और मंदिर प्रांगण भगवान विष्णु की मूर्तियाँ देखी जा सकती है।  

नक्की झील: नक्की लेक/ नक्की झील माउण्ट आबू शहर के मध्य में स्थित एक मानव निर्मित झील है। नक्की झील करीब 80 फ़ुट गहरी और 1/4 मील चौड़ी है। माउंट आबू की यात्रा के दौरान अगर आपने नक्की लेक नहीं देखि तोह आपकी यह यात्रा अधूरी ही मानी जाती है। एक पौराणिक किंवदंती के अनुसार यह भी माना जाता है की नक्की झील को देवताओं ने अपने नाख़ूनों से खोद कर निर्मित किया था इसी कारण इस झील का नाम नक्की (नख यानी नाख़ून) झील पड़ा।

सिरोही में घूमने हेतु अन्य पर्यटन स्थल -

चन्‍द्रावती, गुरू-शिखर, पीस पार्क माउण्ट आबू , टोड रॉक व्यू प्वाइंट,  दिलवाड़ा का जैन मन्दिर, लाल मंदिर माउण्ट आबू , माउण्ट आबू अभ्यारण्य,  ट्रेवर्स टैंक माउंट आबू

सिरोही स्थापना दिवस 2023 महोत्सव में भाग लेने के लिए सिरोही कैसे पहुंचे -

 सड़क मार्ग द्वारा - सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग 14 से जुड़ा हुआ है। NH-14 सिरोही को गुजरात और पाली-ब्यावर से जोड़ता है। इसलिए आगंतुक विभिन्न स्थानों से आसानी से सिरोही बस, टैक्सी या कार द्वारा सड़क मार्ग से पहुंच सकते है।

 हवाई मार्ग द्वारा -उदयपुर का महाराणा प्रताप हवाई अड्डा सिरोही का सबसे नजदीक हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा सिरोही से लगभग 148 किमी की दूरी पर स्थित है। महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, उदयपुर को जयपुर, बेंगलुरु, और हैदराबाद आदि से जोडता है। आबुरोड और सिरोही में भी हवाई पट्टी है जिस पर किसी छोटे प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन के द्वारा पंहुचा जा सकता है।

 रेल मार्ग द्वारा - सिरोही रोड और आबू रोड, सिरोही जिले के दो मुख्य रेलवे स्टेशन है। दिल्ली - अहमदाबाद रेलवे मार्ग पर चलने वाली सभी रेलगाड़ियां इन दोनो रेलवे स्टेशन पर रूकती हैं जिससे आप आसनी से रेलमार्ग द्वारा सिरोही पहुंच सकते है।  

Source: Various News Papers, Social Media, and Instagram page of Sirohi Mahotsav
 


Sirohi Foundation Day Festival 2023   Sirohi Sthaapna Divas Program   Dashahara maidan Sirohi   Sirohi Staapana Divas   Tourist Places in Sirohi   Mount Abu   How to reach Sirohi   About Sirohi   Sirohi Mahotsav 2023  


Comments

0 Comments

Leave a comment

Search