जालोर महोत्सव 2024: एक सांस्कृतिक उत्सव जिसे आप मिस नहीं कर सकते

Jalore Mahotsav 2024

 

जालोर महोत्सव 2024: जालोर के सांस्कृतिक उत्सव का जश्न

 
जालोर जिला अपना वार्षिक उत्सव मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  जालोर अपना वार्षिकोत्सव जिसे "जालोर महोत्सव" के नाम से भी जाना जाता है, का आगाज़ 10 फरवरी, 2024 से करेगा।

पिछले वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी जालोर महोत्सव को धूम-धाम से मनाने की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है । जालोर जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने जालोर महोत्सव 2024 से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया और जालोर महोत्सव मे जन भागीदारी को बढ़ाने पर ज़ोर दिया ।  

 

 

जालोर महोत्सव 2024 कब है और इसके आयोजनकर्त्ता कौन है ?

 
3 दिवसीय जालोर महोत्सव 2024 का आयोजन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक राजस्थान पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन जालोर एवं जालोर विकास समिति मिलकर जालोर जिला मुख्यालय, आहोर, सायला, भीनमाल, रानीवाडा, जसवंतपुरा, चितलवाना, बागोड़ा, मालवाडा, बागरा, मांडवला, और सांचोर में किया जाएगा ।

 

 

जालोर महोत्सव 2024 मनाने का क्या उद्देश्य?

 
जालौर विकास समिति के प्रवक्ता के अनुसार जालोर महोत्सव 2024 मनाने का प्रमुख लक्ष्य/उद्देश्य जिले की विरासत, संस्कृति, इतिहास और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित करना है।

 

 

जालोर महोत्सव 2024 के प्रमुख आकर्षण एवं आयोजित कार्यक्रम:

 
जालोर महोत्सव 2024 में इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की झांकियाँ, जालोर के स्थानीय उत्पाद, परम्परागत व्यंजन व फूड कोर्ट, और स्थानीय हस्तशिल्प कला की झलकियाँ भी देखी जा सकेगी ।

जालोर महोत्सव 2024 के आयोजन में राजीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता महिला समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी इस बार जालोर महोत्सव में आकर्षण का केन्द्र होंगी ।
 

जालोर महोत्सव 2024 में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम –


 दिनांक: 10 फरवरी 2024

 

  • प्रातः 8.30 बजे - शोभा यात्रा का आयोजन (हनुमानशाला स्कूल से अस्पताल चौराहा-राजेन्द्र नगर-बाईपास होते हुए स्टेडियम तक)
  • प्रातः 10 बजे - जालोर महोत्सव 2024 उद्घाटन समारोह
  • शाम 4 बजे - बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन
  • शामकाल 6 बजे – “भारत माता की आरती” और ’’बाबा सत्यनारायण मौर्य आर्ट शो’’
  • रात्रि 8 बजे - कवि सम्मेलन का आयेजन

 मुख्य आयोजन स्थल – शा. पुंजाजी गेनाजी स्टेडियम, जालोर

 

 दिनांक: 11 फरवरी 2024

 

  • प्रातः 9 बजे - रन फॉर जालोर (हनुमानशाला स्कूल से स्टेडियम तक)
  • प्रातः 11 बजे - करियर गाइडेंस कार्यक्रम
  • शाम 4 बजे - ओपन माइक जैमिंग
  • रात्रि 9 बजे - ‘‘एलो-दी बैण्ड (ALO The Band)’’ द्वारा बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुति

 मुख्य आयोजन स्थल – शा. पुंजाजी गेनाजी स्टेडियम, जालोर 

 

 दिनांक: 12 फरवरी 2024

 

  • प्रातः 11.30 बजे - युवा काव्य प्रतियोगिता
  • शाम 4 बजे - मिस्टर एण्ड मिस जालोर प्रतियोगिता
  • रात्रि 8 बजे - ‘‘अमित मिश्रा लाइव बॉलीवुड नाइट’’ (जालोर महोत्सव 2024 का प्रमुख आकर्षण)

 मुख्य आयोजन स्थल – शा. पुंजाजी गेनाजी स्टेडियम, जालोर 

 

 दिनांक: 13 फरवरी 2024

 

  • शाम 4 बजे – जालोर महोत्सव 2024 समापन समारोह

 मुख्य आयोजन स्थल – शा. पुंजाजी गेनाजी स्टेडियम, जालोर

 

 

जालोर महोत्सव 2024 मे आयोजित होने वाली खेलकुद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं –

 

इसके अलावा जालोर महोत्सव 2024 में 10 से 12 फरवरी तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा जैसे – रोलर स्केटिंग, कब्बड्डी, रस्सा-कस्सी, सतोलिया इत्यादि ।

जालोर महोत्सव 2024 के अन्य प्रतियोगिता स्थल: जिला मुख्यालय जालोर के अलावा भी जालोर महोत्सव 2024 का आयोजन क्षेत्र के प्रमुख शहरों जैसे – आहोर, सायला, भीनमाल, रानीवाडा, जसवंतपुरा, चितलवाना, बागोड़ा, मालवाडा, बागरा, मांडवला, और सांचोर में किया जाएगा ।
 

जालोर महोत्सव 2024 में आयोजित होने वाली खेलकुद प्रतियोगिताएं -


 दिनांक: 10-12 फरवरी 2024

 

खेल का नाम
 
आयु सीमा
 
वर्ग
 
वालीबॉल
 
आयु सीमा नहीं
 
पुरुष
 
कबड्डी
 
पुरुष (15 वर्ष से ऊपर )

महिला (15 वर्ष से ऊपर)

 
पुरुष व महिला
 
खो-खो
 
15 वर्ष से ऊपर
 
पुरुष व महिला
 
सतौलिया
 
जूनियर टीम (11 से 15 वर्ष तक)

सीनियर टीम (15 वर्ष से ऊपर)

 
पुरुष व महिला
 
रस्सा कस्सी
 
जूनियर टीम (11 से 15 वर्ष तक)

सीनियर टीम (15 वर्ष से ऊपर)

 
पुरुष व महिला
 
बॉक्सिंग
 
केडिट, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर

(प्रत्येक वजन वर्ग में एक)

 
पुरुष व महिला
 
रोलर स्केटिंग
 
केडिट, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर
 
पुरुष व महिला
 
बास्केट बॉल
 
आयु सीमा नहीं
 
पुरुष
 
बैडमिंटन
 
आयु सीमा नहीं
 
पुरुष व महिला
 

 

जालोर महोत्सव 2024 में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं -
 

 दिनांक: 10-12 फरवरी 2024

 

क्रं.सं.
 

प्रतियोगिता का नाम
 

आयु वर्ष
 

1
 
एकल गायन जूनियर
 
14 वर्ष तक
 
2
 
एकल गायन सीनियर
 
14 वर्ष से अधिक
 
3
 
एकल नृत्य सब जूनियर
 
7 वर्ष तक
 
4
 
एकल नृत्य जूनियर
 
8 से 14 वर्ष तक
 
5
 
एकल नृत्य सीनियर
 
14 वर्ष से अधिक
 
6
 
समूह नृत्य
 
कोई आयु सीमा नहीं
 
7
 
मिस्टर जालोर
 

 
8
 
मिस जालोर
 

 
9
 
चित्रकला सब जूनियर
 
7 वर्ष तक
 
10
 
चित्रकला जूनियर
 
8 से 14 वर्ष तक
 
11
 
चित्रकला सीनियर
 
14 वर्ष से अधिक
 
12
 
सुन्दर शिशु
 
2 वर्ष तक
 
13
 
फेन्सी ड्रेस
 
7 वर्ष तक
 
14
 
मेहंदी
 

 
15
 
Child With Parents’ Performance
 

 
16
 
Solo Act
 

 


नोट: यदि आप जालौर महोत्सव 2024 में भाग लेने की योजना बना रहे हैं तो कृपया "कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें"।

जालोर महोत्सव 2024 के दौरान आसपास के आकर्षण और घूमने की जगहें - जालोर के पर्यटक स्थल

जालोर महोत्सव 2024 से जुड़ी अन्य जानकारी हेतु संपर्क –

 

  • श्री मोहन पाराशर (सचिव, जालोर विकास समिति) – मो. 9828523296
  • श्री रतन सुथार (जिला समन्वयक, जालोर महोत्सव) – मो. 9414534232
  • श्री रवि सोलंकी (समन्वयक, जालोर महोत्सव) – मो. 9414266807
  • श्री दिलीप भट्ट (सह समन्वयक, जालोर महोत्सव) – मो. 9784373984

 

 

जालोर महोत्सव 2024 में भाग लेने के लिए जालोर कैसे पहुंचें ?



 सड़क मार्ग द्वारा: जालौर राजस्थान के प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग से काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण सड़क दूरियाँ हैं:

जयपुर: 405 किमी; जोधपुर: 142 किमी; उदयपुर: 200 किमी;

बाड़मेर: 160 किमी; जैसलमेर: 320 किमी; सिरोही : 70 किमी
 

 ट्रेन द्वारा: जोधपुर, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों से जालोर तक ट्रेन द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। भगत की कोठी  एक्सप्रेस, जोधपुर भीलडी पैसेंजर, दादर बीकानेर एक्सप्रेस, जोधपुर गांधीधाम एक्सप्रेस, और बाड़मेर यशवंतपुर एक्सप्रेस सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं जो यहाँ रुकती हैं।
 

 हवाई मार्ग द्वारा: जालोर का निकटतम हवाई अड्डा जोधपुर सिविल हवाई अड्डा है जो 145 किमी दूर है।

 

 


Jalore Mahotsav 2024   Jalore District Collector   Shree Nishant Jain   Jalore   Run for Jalore   Jalore Development Committee   Jalore District Administration   Jalore Mahotsav   Jalore Mahotsav 2024 Programs   Sports events   Cultural events   ALO the Band   Jalore stadium   palaces to visit in Jalore   how to reach Jalore  


Comments

0 Comments

Leave a comment

Search