8 Health Benefits of Broccoli

8 Health Benefits of Broccoli
Reading Time: Around 4 Minutes 
ब्रोकली- ब्रोकली एक सामान्य सब्जी  है जिसे लोग कम ही उपयोग मे लेते हैं यह सब्जी लोग ज्यादा नही बनाना खाना पसंद करते है परन्तु यह सब्जी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है । वैसे यह सब्जी एक हरी फूलगोभी की तरह होती है इसमें प्रोटीन,कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन-A & C, और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में  पाए जाते है इसमें कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होते है ।
Health Benefits of Broccoli
Image Source- Google Image
ब्रोकली खाने के फायदे- ब्रोकली वास्तव सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं इससे कई बीमारीयों को ठीक होने मे सहयोग मिलता है । ब्रोकली खाने से  सेहत को निम्नानुसार फायदे  हैं-
1. दिल जो कि हमारे शरीर का मुख्य अंग होता हैं दिल को स्वस्थ रखने मे ब्रोकली बहुत ही फायदेमंद होती हैं । दिल से जुडी बीमारियो से बचाव के लिए इसका उपयोग करना चाहिए क्योंकि इसमें कैरीटनिएड्स ल्यूटिन पाया जाता है, जो कि दिल की धमनियों को स्वस्थ बनाए रखता है। इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है, इसमें मौजूद पोटैशियम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। यह दिल की बिमारियो से हमें दूर रखता है।
2. कई रिसर्च में पाया गया है कि ब्रोकली के सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचा जा सकता है। ब्रोकली कैंसर होने की वजह को भी कम करता हैं, ब्रोकली में फिटा केमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है यही वह गुण है जो मानव शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को होने से रोकता हैं । ब्रोकली में मौजूद तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने का काम भी करते हैं।
3. ब्रोकली के सेवन से हम हमारे शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ा सकते हैं जो कि आज के समय में बहुत जरूरी माना जा रहा है। इसका उपयोग करने से हमे विटामिन -C की प्राप्ति होती है जो हमारे शरीर मे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाव में मदद करता हैं।
4. ब्रोकली सब्जी मे फोलेट की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, ये मूढ़ को बेहतर बनाए रखने के लिए बहुत ही जरूरी माना गया हैं। फोलेट की भरपूर मात्रा होने से इसके सेवन से अवसाद (डिप्रेशन) जैसी बीमारियों से बचा जा सकता हैं। इसलिए माना जाता हैं कि इसके सेवन से हमारी मानसिक स्थिति भी सक्रिय बनी रहती है । माना जाता  है कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती हैं।
5. ब्रोकली के सेवन से महिलाओ को भी गर्भावस्था मे भी बहुत फायदे मिलते है। गर्भावस्था में इसका सेवन करने से इसमें मौजूद तत्व न केवल बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए फायदेमंद होते है बल्कि मां को भी कई तरह के संक्रमण से बचाता हैं। ब्रोकली के सेवन से गर्भवती महिला को काफी फायदे होते हैं इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए। 
 6. वजन को नियंत्रित रखने में भी ब्रोकली का उपयोग काफी फायदेमंद माना जाता हैं। ब्रोकली में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की चर्बी को घटाने में काफी मददगार होता है।
7. हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में भी ब्रोकली हमारे लिए बहुत मददगार होता है। ब्रोकली में ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व जैसे विटामिन-K, कैल्सियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते है को हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
8. आंखो की बात करे तो, आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता हैं। कम उम्र में नजर का कमजोर होने से बचाने में सहायक होती हैं। ब्रोकली खाने से हमारी नजर कमजोर नहीं होती हैं। ब्रोकली में लयुटिन्न और जियाजैथिन जैसे गुण पाए जाते हैं,जो हमारी आंखों के लिए सबसे ज्यादा उत्तम पोषक तत्व माने जाते हैं।
     इस तरह से यह सब्जी ब्रोकली हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं , परन्तु कभी कभार इसका अत्यधिक सेवन नुकसानदायक भी माना गया है । इसलिए इसका उपयोग हमे एक सीमित मात्रा में ही करना उत्तम होता हैं।
 
 


 


Comments

0 Comments

Leave a comment

Search